फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   National Lok Adalat: 3299 cases settled, nearly 2.5 crore recovered

राष्ट्रीय लोक अदालत : 3299 वाद निस्तारित, करीब ढाई करोड़ वसूले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat: 3299 cases settled, nearly 2.5 crore recovered
चंदौसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें चंदौसी, संभल और गुन्नौर तहसील क्षेत्र के 3299 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही 24880611.54 रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत जनपद न्यायाधीश डॉ. विदूषी सिंह के मार्गदर्शन में मां सरस्वती का पूजनकर व दीप जलाकर सुबह 10 बजे की गई। लोक अदालत में सिविल कोर्ट चंदौसी व बाह्य स्थित न्यायालय संभल व गुन्नौर एवं समस्त राजस्व चकबंदी न्यायालयों एवं बैंकों (इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ इंडिया व केनरा बैंक) आदि की भागीदारी रही। लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश द्वारा 15 वादों का निस्तारण करते हुए 7000 रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संभल डॉ. मचला अग्रवाल द्वारा 39 वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी एमएसीटी संभल प्रदीप कुमार द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण के 27 वादों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्ष को लगभग दो करोड़ रुपये प्रतिकर के रूप में दिलवाए गए। अपर सत्र न्यायाधीश चंदौसी आरती फौजदार द्वारा 353 वादों का निस्तारण करते हुए 13000 रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट रागिनी द्वारा 08 वादों का निस्तारण करते हुए 5900 रुपये जुर्माना किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश / पाक्सो एक्ट अवधेश कुमार सिंह द्वारा 07 वादाें का निस्तारण करते हुए 23500 रुपये जुर्माना किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौसी दीपक कुमार जायसवाल द्वारा 1462 वादों का निस्तारण करते हुए लगभग साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना किया गया।
सिविल जज सी.डि. आदित्य सिंह द्वारा 158 वाद का निस्तारण करते हुए 1510 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज सी.डि. पराग यादव द्वारा 312 वादों का निस्तारण करते हुए 3110 रुपये जुर्माना वसूला गया। एसीजेएम नावेद अख्तर द्वारा 77 वादों का निस्तारण करते हुए 11610 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जू.डि. दिव्या गर्ग द्वारा 156 वादों का निस्तारण कर 1760 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या चिन्डालिया द्वारा 24 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय संभल ललित कुमार द्वारा 653 वादों का निस्तारण करते हुए 14200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा जनपद संभल के समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा 24973 वादों का निस्तारण किया गया।
उपभोक्ता फोरम ने आठ वादों का निस्तारण करते हुए करीब साढ़े 44 लाख रुपये समझौते की धनराशि प्राप्त कराई गई। जनपद संभल के विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 814 मामलों का निस्तारण कर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की धनराशि समझौते के बाद प्राप्त की गई।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर सत्र न्यायाधीश /विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जनपद संभल स्थित चंदौसी अवधेश कुमार सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार जायसवाल समेत बार अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed