फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Narrated the story of the episodes of Sati character, Dhruva character and Kapil incarnation in Shri Mad Bhagwat Katha.

श्री मद्भागवत कथा में सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व कपिल अवतार के प्रसंगों की कथा सुनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Narrated the story of the episodes of Sati character, Dhruva character and Kapil incarnation in Shri Mad Bhagwat Katha.
संभल। गांव भिरावटी स्थित श्री हरि बाबा महाराज के आश्रम में आयोजित श्री मद्भागवत कथा के चौथे दिन सुबह हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ में आहूतियां देकर यजमानों ने विश्व कल्याण की कामना की। शाम को श्री धाम वृंदावन से आए आचार्य दिनेश चंद्र महाराज द्वारा सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व कपिल अवतार के प्रसंगों का वर्णन किया। बताया कि भगवान विष्णु ने पांचवा अवतार कपिल मुनि के रूप में लिया। इनके पिता का नाम महर्षि कर्दम व माता का नाम देवहूति था। शरशय्या पर पड़े हुए भीष्म पितामह के शरीर त्याग के समय वेदज्ञ व्यास आदि ऋषियों के साथ भगवान श्री कपिल मुनि जी भी वहां उपस्थित थे। भगवान कपिल मुनि जी सांख्य दर्शन के प्रवर्तक हैं। श्री गुरू भगवान कपिल महामुनि जी भागवत धर्म के प्रमुख बारह आचार्यों में से एक हैं। बताया कि भगवान शिव की अनुमति लिए बिना उमा अपने पिता दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में भाग लेने पहुंच गईं। यज्ञ में भगवान शिव का आमंत्रण और उनका भाग न दिए जाने पर कुपित होकर सती ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर शरीर त्याग दिया। इस दौरान डा. परविंदर यादव, महेश दत्त, छवि, नरेंद्र कुमार शर्मा, विनोद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed