{"_id":"60ef40458ebc3ee9b10fc0b2","slug":"names-of-books-from-class-two-to-eight-changed-syllabus-also-changed-chandausi-news-mbd395729296","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा दो से आठ तक की किताबों के नाम बदले, पाठ्यक्रम में भी बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा दो से आठ तक की किताबों के नाम बदले, पाठ्यक्रम में भी बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षा पद्धति में गुणवत्ता के लिए पाठ्यक्रम में कुछ महत्वपूर्ण बदला किए हैं। 30 किताबों की सूची जारी की है। अधिकांश किताबों के नाम परिवर्तित कर दिए हैं। पाठ्यक्रम में देश के इतिहास और महापुरूषों के विषय में पढ़ाने को प्राथमिकता दी गई है। शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है, अभी दो ट्रक किताबें पहुंच गई है, शेष किताबों के आने का अभी इंतजार करना पड़ेगा।
कक्षा दो से कक्षा आठ तक की कुल 30 किताबें बदल गईं हैं। अभी तक बच्चे जो भी किताबें पढ़ते थे, अब उनके स्थान पर दूसरी किताब दी जाएंगी। अब हिंदी किसलय कक्षा दो, पंखुड़ी कक्षा तीन, फुलवारी कक्षा चार, वर्तिका कक्षा पांच, अक्षय कक्षा सात, दीक्षा कक्षा सात, प्रज्ञा नाम की किताब कक्षा आठ में पढ़ाई जाएगी। गणित विषय की कक्षा तीन में अंकों का जादू, कक्षा चार में अंक जगत, कक्ष पांच में गणित ज्ञान, कक्षा छह में सीखें गणित, कक्षा सात और आठ में गणित मंथन पढ़ाई जाएगी।
संस्कृत विषय में संस्कृत सुधा कक्षा चार, संस्कृत बोध कक्षा पांच, संस्कृत निधि कक्षा छह, संस्कृत मंजूषा कक्षा सात, संस्कृत भारती कक्षा आठ में पढ़ाई जाएगी। अंग्रेजी विषय में कक्षा चार में स्प्रिंग, कक्षा पांच में पटेल्स, कक्षा छह, सात व आठ में इंग्लिश रीडर पढ़ाई जाएगी। विज्ञान विषय में कक्षा छह, सात व आठ की पुस्तक विज्ञान भारती नाम रखा गया। गृहविज्ञान में कक्षा सात में गृह कौशल, कक्षा आठ में गृह दर्शिका को शामिल किया गया है। महान व्यक्तित्व में कक्षा सात में भारत की महान विभूतियां और कक्षा आठ में हमारे आदर्श नाम की पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।