फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   namak k liye maramari

नमक के लिए मारामारी, देखते-देखते बंद हुईं दुकानें

Wed, 16 Nov 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 16 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
namak k liye maramari
नमक
भगदड़ भरा माहौल बन गया। लोग नमक लेने के लिए दुकानों की ओर दौड़ पड़े। भीड़ बढ़ने से हंगामे का माहौल बन गया। तत्काल पुलिस बाजार में पहुंची। देखते देखते पूरा बाजार बंद होने लगा। जरूरत का सामान खरीदने पहुंचे लोगों को भटककर लौटना पड़ा। देर रात तक आपाधापी और हंगामे भरा माहौल था। नमक की थैली 100 रुपये से अधिक दाम में बिक गई।
विज्ञापन



उधर, चंदौसी में नमक खत्म होने की अफवाह पर लोग नमक मंडी की ओर दौड़े। दुकानों पर भीड़ लग गई। 18 रुपये में बिकने वाले पैकेट 50 से 200 रुपये तक बिक गए। आलम ये था कि लोग रिक्‍शा और बाइक पर नमक के कट्टे लेकर जा रहे थे। नमक खरीदने को लेकर मारामारी हो रही थी। ऐसे में तमाम व्यापारियों ने लाखों के वारे न्यारे कर लिए। 
विज्ञापन

उधर, बहजोई नगर में शाम साढ़े छह बजे करीब अचानक अफवाह हुई, कि नमक बंद होने को है, तो लोग आनन-फानन में नजदीक की दुकानों से नमक की थैलियां लेने को पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हद तो तब हो गई, जब लोग परचून की दुकानों से नमक की बोरियों को कंधे पर व वाहनों में रखकर ले जा रहे थे। दुकानदारों से लोगों की नोकझोंक भी हुई। बीस रुपये वाली थैली चालीस रुपये में बिकी। बोरी साढ़े तीन सौ रुपये से लेकर चार सौ रुपये तक बिकी। यहां तक दुकानदारों ने लोगों को नमक देने तक से मना कर दिया। इस बीच नगर भर में नमक बंद होने की अफवाह देर रात तक रही। बहजोई में भी नमक की खरीदारी को लेकर मारामारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed