{"_id":"609589938ebc3efbef742189","slug":"namaj-in-sambhals-masjid-sambhal-news-mbd3884223189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा अलविदा की नमाज के बाद मस्जिदों में मांगी गई कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा अलविदा की नमाज के बाद मस्जिदों में मांगी गई कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ
विज्ञापन
चंदौसी/जनेटा। शुक्रवार के तड़के चार बजे मुस्लिम समुदाय ने रमजानुल मुबारक के 24 वें रोजे की सहरी खाई। फजर की नमाज अदा की और कुरान की तिलावत के बाद दुआएं मांगी। मुल्क की सलामती और कोरोना बीमारी के खात्मे के लिए अल्लाह की बारगाह में लोगों ने इल्तेजा की।
शुक्रवार को रमजानुल मुबारक के आखरी जुमे जुमा अलविदा को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा खुशी और जोश का माहौल रहा। हर छोटा बड़ा जुमा अलविदा की नमाज की तैयारियों में जुटे हुए थे।
शुक्रवार को दोपहर में जुमे अलविदा की नमाज अदा की गई। जुमा अलविदा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। शुक्रवार को रमजानुल मुबारक का चौथा और अंतिम जुमा था। रोजेदारों में जुमा अलविदा को लेकर खुशी और जोश का माहौल था। चारों ओर इबादत की खुशबू महक रही थी।
विज्ञापन
रमजान के जुमे अलविदा पर चंदौसी की जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, मोहल्ला कुरेशियान, सीकरी गेट, लक्ष्मन गेट, जाराई गेट, संभल गेट आदि मस्जिदों में कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। वहीं नगर के साथ ही देहात क्षेत्रों में रमजानुल मुबारक के दौरान कोविड नियमों का पालन करते हुए मुस्लिम समुदाय ने जुमे अलविदा की नमाज अदा की।
जनेटा और नरौली में पुलिस ने गश्त कर ग्रामीणों से सादगी के साथ कोरोना गाइड लाइन के अनुसार इबादत करने की अपील की। चंदौसी शहर के साथ ही नगर पंचायत बहजोई, नगर पंचायत नरौली, गांव जनेटा, अजीम गंज, मई, मोहम्मद गंज, अलाबल पुर, अकरोली, बनियाठेर, कोकावास, मोहम्मदपुर काशी, मोहम्मदपुर बाबई आदि ग्रामीण क्षेत्रों में सादगी के साथ जुमा अलविदा अदा किया गया। रोजेदारों ने देश और कौम की खुशहाली, तरक्की और कामयाबी के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी।