{"_id":"68aa11dc50402e62260328c7","slug":"naib-tehsildar-accused-of-threatening-complaint-to-home-secretary-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-126175-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नायब तहसीलदार पर धमकी देने का आरोप, गृह सचिव से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नायब तहसीलदार पर धमकी देने का आरोप, गृह सचिव से शिकायत
विज्ञापन
संभल। बहजोई के निवासी भारतीय सेना से रिटायर्ड जूनियर कमीशंड अधिकारी डॉ. राहुल उठवाल ने भारत सरकार के गृह सचिव को शिकायतीपत्र भेजा है। इसमें नायब तहसीलदार, चंदौसी पर उन्हें फोन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उठवाल ने बताया कि उन्होंने संभल जनपद में सरकारी अभिलेखों को प्रतिबंधित चीनी एप कैम स्कैनर से स्कैन कर भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। भारत सरकार 14 जुलाई 2020 को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर कैम स्कैनर सहित कई चीनी एप पर प्रतिबंध लगा चुकी है। आरोप है कि शिकायत के बाद 21 अगस्त को उन्हें नायब तहसीलदार का फोन आया। शिकायत वापस लेने का दबाव डाला गया और साफ शब्दों में धमकी दी गई कि यदि शिकायत वापस नहीं ली गई, तो उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराएं जाएंगे।
उठवाल ने मांग की है कि धमकी देने ओर कैम स्कैनर का प्रयोग करने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और भारत साइबर सुरक्षा अधिनियम 2023 की धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाए।
उधर, नायब तहसीलदार का कहना है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ किसी ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच मैं कर रहा हूं। इसके अलावा बहजोई में अतिक्रमण की चपेट में आ रही है। इसको लेकर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। मैंने किसी को कोई धमकी नहीं दी है।