फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nagar Panchayat Akrauli received Pandit Deendayal Upadhyaya Empowerment Panchayat Award

उत्कर्ष कार्य के लिए नगर पंचायत अकरौली को देश में मिला 35वां स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Akrauli received Pandit Deendayal Upadhyaya Empowerment Panchayat Award
चंदौसी। ब्लाक बनियाखेड़ा क्षेत्र की नगर पंचायत अकरौली को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पंचायत पुरस्कार से नवाजा गया गया। देश में नगर पंचायत का 35 वां स्थान आने पर पंचायत राज विभाग की ओर नगर पंचायत के खाते में 12 लाख रुपये विकास कार्य कराने के लिए डलवाए गए हैं। इस आशय का प्रशस्ति पत्र गांव के सचिव को ऑनलाइन भेजा गया हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष उत्कर्ष नगर पंचायत में अच्छे विकास कार्य होने व साफ-सुथरा रखने पर पंचायत राज विभाग द्वारा पुरस्कार से नवाजा जाता है। इस बार ब्लाक बनियाखेड़ा की नगर पंचायत अकरौली ने देश में 35वां स्थान प्राप्त किया हैं। शनिवार को पंचायती राज दिवस होने पर प्रधानमंत्री द्वारा उत्कर्ष ग्राम पंचायतों के खाते में पुरस्कार स्वरूप धनराशि ट्रांसफर की गई। इस धनराशि को नगर पंचायत में विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। नगर पंचायत अकरौली के सचिव मुरारी राम ने बताया कि नगर पंचायत अकरौली की निवर्तमान ग्राम प्रधान सरोज देवी के कार्यकाल में गांव में अनेक विकास कार्य के साथ-साथ गांव को साफ व स्वच्छ रखा गया था। इन्हीं सब कार्यों के चलते ग्राम पंचायत को इस वर्ष देश में 35वां स्थान प्राप्त किया गया। पंचायत राज विभाग द्वारा हर वर्ष उत्कर्ष कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम प्रधान व गांव के सचिव को नगर पंचायत के नाम से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। शनिवार को पंचायती राज दिवस होने पर ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र भेजा गया है। पुरस्कार स्वरूप मिली 12 लाख रुपये की धनराशि को गांव के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed