फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nagar Kirtan came out in the city, people were surprised by the amazing feats

शहर में निकला नगर कीर्तन, हैरतअंगेज करतबों से हैरान हुए लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan came out in the city, people were surprised by the amazing feats
संभल। सोमवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व शहर में धूमधाम के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। संगत ने गुरु के जयकारों के साथ सतनाम वाहे गुरु का गुणगान किया। वहीं गतका ग्रुप के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देख लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

सोमवार को विशाल नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार से धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ। फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप विराजमान रहा, जिसके आगे पंच प्यारे चल रहे थे। नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टियां हैरत अंगेज करतब दिखाते हुए चल रही थी। गतका पार्टियों ने तलवार, डंडों, भाल व अन्य अस्त्र-शस्त्रों से करतब दिखाए। इनमें अनेक योद्धा छोटी उम्र के बच्चे भी थे, जिन्हें करतब दिखाते देखकर लोग तालियां बजाते दिखे। मुख्य बाजार से होकर शंकर चौराहा, यशोदा चौराहा, मुरादाबाद रोड होते हुए चौधरी चरण सिंह पार्क से गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed