फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   My beloved is very wise, bring cold Coca-Cola...

Sambhal News: मेरो बलमा बड़ो सयानो ठंडो कोका-कोला लायो...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
My beloved is very wise, bring cold Coca-Cola...
बहजोई में कल्कि महोत्सव में हरियाणवी संगीत में गीत सुनातीं गायिका रुचिका
बहजोई। म्हारो पेट में हो रही गुड़-गुड़, जब मैंने पिया जी को बतायो, मेरा बलमा बड़ो सयानो ठंडो कोका-कोला लायो, पानी लेवन चली’ समेत अन्य एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था नगर के बड़ा मैदान पर चल रहे संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में हरियाणवी संगीत कार्यक्रम का।
विज्ञापन

रविवार को रात करीब साढ़े आठ बजे मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद गणेश वंदना हुई। बाद में हरियाणवी संगीत की शुरूआत हुई। संभल कल्कि महोत्सव का पंडाल श्रोताओं से खचाखच भरा हुआ था। पहले तो संगीत कार्यक्रम में विभिन्न संगीत उपकरण बजाने वाले कलाकारों ने अपनी धुनें सुनाकर माहौल बनाया। बाद में जैसे ही हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ स्टेज पर पहुंची। पंडाल तालियों गड़गड़ाहट से गूंज उठा। साथ ही संगीत की धुनों पर श्रोता झूमने लगे। वहीं, विद्युत उपकरण स्टेज को विभिन्न रंगों की रोशनी से सराबोर कर रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अतिथियों में पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू, परमेश्वर लाल सैनी, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सीडीओ गोरखनाथ भटट, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक व डीआईओ बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed