फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Murder or suicide neck and hands were cut

हत्या या आत्महत्या: गले और हाथों की कटी थी नशें, पेड़ पर लटक रहा था रानी का शव, खून गिरने से लाल हो गई थी जमीन

Thu, 11 May 2023 09:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 11 May 2023 09:34 PM IST
सार

पिता ने सुबह शव लटका देखकर हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हाथ व गले की नस कटने और अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई। सीओ दीपक तिवारी ने मौका मुआयना किया है। रानी गांव के ही स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी।

विज्ञापन
Murder or suicide  neck and hands were cut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली में रानी (17) की के गले पर ब्लेड चलकार और हाथ की नस काटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को घर से 50 मीटर दूर पेड़ से लटका दिया। रानी के गले पर ब्लेड के निशान हैं। दोनों हाथों की नस कटी हुई मिली है। पिता ने सुबह शव लटका देखकर हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हाथ व गले की नस कटने और अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई। सीओ दीपक तिवारी ने मौका मुआयना किया है। रानी गांव के ही स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी।

विज्ञापन


गांव अकरौली निवासी परमानंद कश्यप का गांव के बाहरी छोर पर मकान है। बुधवार की रात परमानंद, उसकी पुत्रवधू व बेटी रानी घर पर थे। अन्य परिजन शादी समारोह में गए थे। रात करीब नौ बजे पुत्रवधू मकान की छत पर सोने गई तो वहां रानी नहीं थी। रानी के कमरे सोने की संभावना को देखते वह अपनी चारपाई पर सो गईं। बृहस्पतिवार की सुबह परमानंद उठे तो घर के सामने तालाब के दूसरे छोर पर बेटी का शव पिलखन के पेड़ पर फंदे से लटका था।

विज्ञापन


यह देख पिता ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में ग्रामीण एकत्र हो गए। रानी के दोनों हाथों की नसें कटी हुईं थीं। गले पर ब्लेड के निशान लगे थे। शव के नीचे जमीन पर खून की कुछ बूंदें भी पड़ी थीं। मकान की छत पर बिछे हुए मृतका के बिस्तर पर भी खून की कुछ बूंदें मिली हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता परमानंद ने हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथ व गले की नस कटने और अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ दीपक तिवारी व पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला है। हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। कुछ अहम जानकारी मिली है, जल्द ही घटना में स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed