फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder of youngboy

युवक की हत्याकर शव निर्माणाधीन पार्क में फेंका

Mon, 17 Apr 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 17 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
murder of youngboy
Murder
चंदौसी शहर कोतवाली क्षेत्र में शहर के सबसे व्यस्ततम फव्वारा चौक के पास निर्माणाधीन गांधी हाल(गांधी पार्क) परिसर में रविवार को 19 वर्षीय युवक का शव मिला। इस पर वहां खलबली मच गई, अनुमान लगाया जा रहा है कि, युवक की हत्या कहीं और कर शव फेंका गया है। सूचना पर दोपहर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर वारदात के अल्पीकरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला रायसत्ती निवासी संजय उर्फ संजू कश्यप (19) पुत्र श्रीनिवास शनिवार रात करीब नौ बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। संजू रात भर घर नहीं आया, अगले दिन शव मिला। संजू के बड़े भाई अंकित कश्यप ने बताया कि संजू घर से मोमोज खाने के लिए फव्वारा चौक गया था।
विज्ञापन


संजू के कान, गले और नाक में चोटों के निशान हैं। संजय की किसी ने हत्या कर शव फेंका है। दोपहर करीब 12:30 बजे कोतवाली से सिपाही योगेंद्र गुर्जर ने घर आकर सूचना दी, तब परिजनों ने शव की शिनाख्त संजय के रूप में की। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश बाबू यादव, कोतवाली प्रभारी अनिल समानियां भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां पुष्पा देवी, बीमार पिता श्रीनिवास, भाई अंकित व अंशु समेत रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सचिन कुमार बालियान ने बताया कि फव्वारा चौक स्थित निर्माणाधीन गांधी पार्क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर शव की शिनाख्त की। परिजनों को सूचना दी गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed