फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in sambhal

कड़ी से कड़ी जुड़ेगी तब खुलेगा प्लाटून कमांडर की हत्या का राज

Mon, 30 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 30 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
murder in sambhal
कोतवाली की पुलिस ने रविवार को देर रात्रि प्लाटून कमांडर फूल सिंह राणा की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। खुलासे के लिए पुलिस और पीएसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है। एसपी ने कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जब कड़ी से कड़ी जुड़ेगी तो घटना का राज खुलेगा। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने मौके के हालात और प्लाटून कमांडर के सिर पर लगी चोटों के आधार पर माना है कि यह मौत स्वाभाविक नहीं है। गिरने भर से इतनी चोटें नहीं लग सकतीं, जितनी चोटें चिकित्सकीय परीक्षण में सामने आई हैं।
विज्ञापन



यह रिपोर्ट मेडिकल करने वाले संभल जिला अस्पताल के सीएमएस डा. कप्तान सिंह ने भी दी है। डा. कप्तान सिंह ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि पीएसी के प्लाटून कमांडर फूल सिंह राणा के सिर पर गंभीर चोटें थीं। उन्हें जिला अस्पताल में 29 नवंबर को सुबह 8.50 बजे के करीब लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनकी हालत देख कर लग रहा था कि उन्हें जो चोटें आई हैं वह किसी मोथरे हथियार की हैं। चोट से हुए घावों में खून सूख चुका था। बाल खून से सने थे लेकिन खून सूख जाने से चिपक रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें जो चोटें आई हैं वह पांच छह घंटे पुरानी हैं।


इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि रात्रि में 11.00 से 1.00 बजे के बीच घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पीएसी के जवानों से पूछताछ की जाएगी। संबंधित साक्ष्य जुटाए जाएंगे ताकि पूरे केस की हकीकत सामने आए।



रात्रि 10.00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि घटना के संबंध में कोतवाली संभल में 8वीं वाहिनी पीएसी के जवान शराफत अली ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। डीआईजी ओंकार सिंह और पीएसी की कमांडेंट पूनम श्रीवास्तव ने मौके का दौरा किया है। पीएसी के जवानों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed