फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Municipality claims landed in waterlogging

Sambhal News: जलभराव में उतराए पालिका दावे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Municipality claims landed in waterlogging
संभल। रविवार सुबह दो घंटे की बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं, जबकि पालिका के जलनिकासी और सफाई के दावे इसमें उतराते नजर आए। जिला अस्पताल से लेकर रोडवेज बस स्टैंड के परिसर में पानी भर गया। दो घंटे की बारिश में ऐसी हालत हुई कि दावों की पोल ही खुल गई। हर ओर पानी ही पानी नजर आया। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका हर वर्ष शहर में बेहतर जल निकासी के लिए नाले-नालियों की साफ-सफाई कराती है। जरूरी इंतजाम के भी दावे किए जाते हैं। यह इस बार भी किए गए हैं लेकिन रविवार सुबह में जैसे ही बारिश शुरू हुई, वैसे ही जलभराव होता चला गया। जिला अस्पताल का परिसर जलमग्न हो गया। शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा, मुख्य बाजार, नखासा रोड सभी स्थानों पर जलभराव हुआ। इसके साथ कीचड़ बहा तो सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया। बारिश रुकने के बाद घरों से निकले लोगों को कीचड़ का सामना करना पड़ा। जिससे वह परेशान हुए।
विज्ञापन

00000
गवां में घुटनों तक भरा पानी
गवां। गवां में बारिश से जलभराव ने नगर पंचायत में नालों की सफाई की पोल खोल दी। कस्बा स्थित बबराला बस स्टैंड से चौकी रोड और शेखान मोहल्ला, होली चौक पर बाली सड़क पर घुटने से ऊपर पानी भर गया। बारिश बंद होने के घंटों बाद तक आम लोगों को निकलने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे गड्ढों से भरी सड़क पर पानी भरने से बाइक सवार और पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा समस्या हुई। लोगों ने इसे मनोरंजन का साधन बनाया और रील बनाकर वीडियो वायरल की। मोहल्ला शेखान के रहने वाले आरिफ अली ने फेसबुक पर वीडियो शेयर किया और लिखा कि अब गोवा बीच का आनंद गवां की सड़कों पर ले सकते हैं। अन्य यूजर ने इसे नगर पंचायत की विफलता बताया। नगर पंचायत अध्यक्षा सर्वेश दिवाकर ने बताया कि कस्बा के बबराला चौराहे पर बनी पुलिया नीची हो गई। इसे कार्ययोजना में शामिल किया गया है। बजट मिलते ही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed