फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mukul agrawal verbal attack on MLA laxmi gautam

बोला मुकुल -सत्ता की हनक में हैं लक्ष्मी ... मुझे जेल भिजवाया

Mon, 19 Dec 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी Updated Mon, 19 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता जब मुकुल नाम के इसी कैरेक्टर ने विधायक लक्ष्मी गौतम की गृहस्थी उजाड़ दी थी। विधायक के पति से अलगाव में इसी कैरेक्टर का अहम रोल था। लेकिन अब विधायक और मुकुल दोनों ही एक दूसरे पर हमलावर हैं।
विज्ञापन


तीन साल तक अपने बेहद करीब रहे मुकुल को तीन दिन पहले विधायक ने जेल भिजवा दिया तो अब मुकल ने भी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को जेल से छूटते ही मुकुल ने कहा कि लक्ष्मी गौतम सत्ता के नशे में हैं जो ज्यादा वक्त नहीं रहने वाला। इस पर विधायक ने मुकुल को दायरे में रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


चंदौसी का राशन डीलर मुकुल अग्रवाल करीब तीन साल पहले उस वक्त सुर्खियों में आया था जब विधायक लक्ष्मी गौतम ने अपने पति दिलीप वार्ष्णेय का घर छोड़ा था। पति और ससुराल को छोड़ लक्ष्मी गौतम तभी से मुरादाबाद में टीडीआई सिटी में रह रही हैं। लक्ष्मी गौतम के पति से अलगाव की वजह के रूप में मुकुल अग्रवाल का ही नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर बाद में विधायक और मुकुल को अक्सर साथ - साथ देखा जाने लगा था। दिलीप वार्ष्णेय ने खुलेआम आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी विधायक लक्ष्मी गौतम का मुकुल के साथ अफेयर है और इसीलिए उन्होंने ससुराल छोड़ दी है। लेकिन लक्ष्मी गौतम हमेशा ही मुकुल को पार्टी का एक कार्यकर्ता बताती रहीं।

लक्ष्मी गौतम की ही मदद से मुकुल की सपा में एंट्री हुई और उसे चंदौसी में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का नगर अध्यक्ष बना दिया गया। इस बीच परिवार और पार्टी पदाधिकारियों से लेकर सरकार में बैठे कुछ मंत्रियों तक ने दिलीप वार्ष्णेय और लक्ष्मी गौतम के बीच सुलह कराने की कोशिशें कीं लेकिन लक्ष्मी गौतम पति के घर लौटने को राजी नहीं हुईं।

इस बीच मुकुल विधायक के साथ साए की तरह बना रहा। नौबत विधायक और दिलीप के बीच तलाक के मुकदमे तक आ गई। लेकिन तीन साल बाद अब हालात बदल चुके हैं। विधायक लक्ष्मी गौतम और मुकुल के रिश्तों में तल्खी आ चुकी है।

तीन दिन पहले विधायक के कहने पर पुलिस ने मुकुल अग्रवाल को जेल भेजा था। रविवार को मुकुल जमानत पर छूटा तो जेल से आते ही विधायक पर हमला बोला।


मुकुल अग्रवाल सपा कार्यकर्ता है तो उसे दायरे में रहना चाहिए। अपनी ही पार्टी की जनप्रतिनिधि के साथ उसे मर्यादा में रहकर व्यवहार करना चाहिए। जिस तरह से गाली गलौज की गई वह गलत था। इसलिए शिकायत की गई थी। प्रशासन ने अपनी कार्रवाई की है।


- लक्ष्मी गौतम, विधायक चंदौसी।

विधायक लक्ष्मी गौतम सत्ता की हनक में हैं। सत्ता के नशे में मुझे जेल भिजवाया। लेकिन ये नशा ज्यादा दिनों तक रहने वाला नहीं है। मैंने लक्ष्मी गौतम से कोई अभद्रता नहीं की, विधायक बेवजह मुझे परेशान कर रही हैं। मैं सपा का कार्यकर्ता हूं और पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। -  मुकुल अग्रवाल, राशन डीलर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed