{"_id":"66071b5d3af1d6c2550b8d06","slug":"mukhtar-ansari-came-to-sambhal-in-2004-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-109182-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 2004 में संभल आए थे मुख्तार अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 2004 में संभल आए थे मुख्तार अंसारी
Sat, 30 Mar 2024 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। माफिया मुख्तार अंसारी ने वर्ष 2004 में संभल लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी प्रोफेसर रामगोपाल यादव के लिए चुनावी जनसभा की थी। यह जनसभा संभल के सरायतरीन में हुई थी। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
बाहुबली नेता के तौर पर मुख्तार अंसारी की छवि बनी हुई थी। इसलिए लोग उसको देखने के लिए पहुंचे थे। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जनसभा की चर्चा संभल के राजनैतिक लोगों की जुबान पर है। उस समय के सपा के जिला महासचिव रहे असगर अली अंसारी ने बताया कि जनसभा रात के समय हुई थी। मुख्तार अंसारी ने लोगों को काफी देर तक संबोधित किया था। लोगों ने संबोधन सुनकर काफी उत्साह दिखाया था बताया कि उस चुनाव में सपा प्रत्याशी प्रोफेसर रामगोपाल यादव की जीत हुई थी। बड़े अंतर से बसपा प्रत्याशी को पराजित किया था। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि मुख्तार अंसारी की जनसभा में वह भी शामिल हुए थे।