{"_id":"6801646f03788fbe560e0e3b","slug":"mujahidpur-village-heads-powers-seized-in-rs-450-lakh-scam-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-121545-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 4.50 लाख की धांधली में मुजाहिदपुर की ग्राम प्रधान के अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 4.50 लाख की धांधली में मुजाहिदपुर की ग्राम प्रधान के अधिकार सीज
Fri, 18 Apr 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गोशाला में केयर टेकर का अधिक भुगतान और बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर भूसा खरीद दिखाकर 4.50 लाख रुपये की धांधली में डीएम पवांसा के गांव मुजाहिदपुर की ग्राम प्रधान माया के प्रशसनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि मामले की अंतिम जांच के लिए एडीएम न्यायिक (संभल) व एक्सईएन आरईडी को नामित करते हुए आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ की जांच समिति की ओर से चार जनवरी को जांच कर आख्या उपलब्ध कराई थी। इसके बाद छह फरवरी को ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया था। ग्राम प्रधान ने 20 फरवरी को बीडीओ दफ्तर में अपना जवाब उपलब्ध कराया था। गया था। इसी दिन बीडीओ की ओर से भेजा गया ग्राम प्रधान का जवाब 24 फरवरी को डीपीआरओ दफ्तर में प्राप्त हुआ था। इसके तहत सामने आया कि ग्राम प्रधान सचिव की ओर से गोशाला के केयर टेकर को 24 हजार रुपये व भूसा खरीद में बाजार मूल्य से अधिक 4 लाख 43 हजार 608 रुपये का भुगतान किया गया। इस प्रकार ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से केयर टेकर का अधिक भुगतान करने व बाजार मूल्य से अधिक में भूसा खरीद करने में कुल 4 लाख 67 हजार 608 रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई।