फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP police reached Akrauli in search of the theft accused

Sambhal News: चोरी के आरोपी की तलाश में अकरौली पहुंची एमपी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
MP police reached Akrauli in search of the theft accused
बनियाठेर। रविवार की शाम पांच बजे करीब मध्य प्रदेश पुलिस के एसआई सत्यनारायण शरण थाना बनियाठेर पहुंचे। जहां उन्होंने अकरौली गांव निवासी शहादत पुत्र अहसान के विषय में जानकारी की।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि 18 अप्रैल की रात अभियुक्त ने मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के मानवता नगर के मकान संख्या 173 में रहने वाले मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त वह अपने बड़े भाई से मिलने उनके घर गए हुए थे। घरेलू काम करने वाली महिला की सूचना पर वह अपने घर वापस लौटे तथा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट की रिपोर्ट के अनुसार अकरौली गांव निवासी शहादत ने सूने मकान का ताला तोड़कर चांदी के सिक्के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डीबीआर व सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। इसके बाद मप्र पुलिस अभियुक्त शहादत की तलाश में बनियाठेर पुलिस को साथ लेकर अकरौली गांव में दबिश देने पहुंची। जहां चोर मौके पर नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन

-----------------
फायरिंग की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर पुलिस को मारपीट के साथ फायरिंग करने की झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस की ओर से 10 नामजद व 5-6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की झूठी सूचना देने पर एसडीएम के आदेश पर चाय विक्रेता की दुकान को शनिवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था। थाना पुलिस के चालान के बाद शान मोहम्मद की वीडियो डाला था, जिसमें वह लंगड़ाते हुए थाने से बाहर निकल रहा है और कहते नजर आ रहा है साहब माफ कर दो अब कभी झगड़ा नहीं करूंगा। कार्यवाहक थाना प्रभारी रमन पाल सिंह ने बताया कि बेहतरी फाटक से थाना पुलिस ने शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed