{"_id":"5f8219d38ebc3e9b765b66dd","slug":"mp-mourya-speak-on-congrees-in-sambhal-babrala-news-mbd3656069105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासंद संगमित्रा मोर्या ने गिनाईं सरकार की उलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासंद संगमित्रा मोर्या ने गिनाईं सरकार की उलब्धियां
विज्ञापन
धनारी। धनारी बस स्टैंट की नई बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय में बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्या और भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी ने स्कूल के बच्चों को पुस्तक व ड्रेस का वितरण किया। सांसद संघमित्रा मौर्या ने कहा कि भाजपा जो वायदा करती है, वह करके दिखाती है। सरकार शिक्षा का स्तर उठाने के लिए प्रयास कर रही है।
शनिवार को धनारी प्राथमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में सांसद संघमित्रा मौर्या ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बताया कि गुन्नौर क्षेत्र में बाढ़ से बचाने के लिए गंगा के किनारे बांध के साथ सड़क बनाने का कार्य कर रही हैं। किसानों को सम्मान निधि, कोरोना की महामारी के कारण किसानों को निशुल्क राशन दिलाया। कृषि कानून में बिचौलियों को हटाया गया है। कहा कि कोराना की महामारी के चलते काम देरी से हो रहा है। कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है।
सभी मास्क अवश्य लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी रोटियां सेंकने में लगा हुआ है। भाजपा ने जो कहा, वह करके दिखाया है। इस मौके पर भारत सिंह यादव, भुवनेश राघव, संजय राघव, सुधीर मल्होत्रा, बनवारी सिंह यादव, रामवीर सिंह, लायक राम कुशवाह, गंभीर सिंह, हृदयेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।