{"_id":"67727cd0d0ead173be0dd065","slug":"mp-burq-if-even-a-police-lathi-is-stolen-in-sambhal-the-blame-will-be-put-on-me-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बर्क: संभल में पुलिस की लाठी भी चोरी होगी तो इल्जाम मुझ पर लगा देंगे, बिजली चोरी का केस रंजिशन लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बर्क: संभल में पुलिस की लाठी भी चोरी होगी तो इल्जाम मुझ पर लगा देंगे, बिजली चोरी का केस रंजिशन लगाया
Mon, 30 Dec 2024 04:33 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 30 Dec 2024 04:33 PM IST
सार
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों की मौत पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को गलत ठहराया और आरोपों को साजिश बताया।
विज्ञापन
संभल में सपा का प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधा। कहा कि यदि पुलिस की लाठी भी चोरी होगी तो वह इल्जाम मुझ पर लगा देंगे। बवाल के दौरान उनके खिलाफ हुई कार्रवाई को गलत बताया। सांसद ने कहा कि उनके खिलाफ गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
बिजली चोरी का भी मुकदमा रंजिशन दर्ज कर जुर्माना लगा दिया है। इससे पहले 24 नवंबर को हुए बवाल में जान गंवाने वाले पांचों मृतकों के परिजनों से सपा का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में सपा से विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में सपा के नेता प्रतिपक्ष लाल बहादुर यादव समेत सांसद और क्षेत्रीय विधायक शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली और पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मोहल्ला कोटगर्वी निवासी अयान, नईम, हयातनगर निवासी रोमान, सरायतरीन निवासी बिलाल और तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसमें रोमान के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। अन्य चार मृतकों के परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन सभी मृतकों के परिजनों से सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है।