{"_id":"619cd0b67892f35fd57c09f1","slug":"mother-son-who-were-sowing-wheat-in-sambhal-died-due-to-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गेंहू की बुआई कर रहे मां-बेटे की करंट लगने से मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गेंहू की बुआई कर रहे मां-बेटे की करंट लगने से मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Tue, 23 Nov 2021 04:59 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Nov 2021 04:59 PM IST
सार
पीड़ित परिजनों ने बताया कि जगपाल और सोमवती गेंहू की बुआई के लिए खेत की सिंचाई गांव निवासी शिव नारायण के नलकूप से कर रहे थे। नलकूप को जाने वाली हाईटेंशन का खंभा जगपाल के खेत में लगा है और इस खंभे से करंट काफी समय से आ रहा है। लाइन जर्जर है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गेंहू की बुआई के लिए सिंचाई कर रहे मां-बेटे की करंट लगने से मौत हुई है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन जर्जर है और काफी समय से करंट उतर रहा था। इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई थी लेकिन सुनवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते मां-बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर एक बजे करीब जुनावई थाना क्षेत्र के गांव बंधरई निवासी जगपाल (28) पुत्र अजयवीर गेंहू की बुआई के लिए खेत की सिंचाई कर रहे थे। जगपाल की मां सोमवती (52) भी साथ में लगी हुईं थीं। इसी दौरान खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से करंट खेत में उतर गया। जगपाल को करंट लगा तो वह मौके पर ही गिर गए। सोमवती ने अपने बेटे को गिरता देखा तो वह शोर मचाते हुए मौके पर दौड़ पड़ीं। इसी दौरानी वह भी करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
आसपास के किसानों ने मां-बेटे को करंट की चपेट में देखा तो शोर मचाया और बिजली विभाग को बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए सूचना दी। जब तक बिजली की आपूर्ति बंद की जा सकी तब तक मां-बेटे की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि जगपाल और सोमवती गेंहू की बुआई के लिए खेत की सिंचाई गांव निवासी शिव नारायण के नलकूप से कर रहे थे। नलकूप को जाने वाली हाईटेंशन का खंभा जगपाल के खेत में लगा है और इस खंभे से करंट काफी समय से आ रहा है। लाइन जर्जर है। कई बार जेई को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन सुनवाई नहीं की गई। पुलिस को तहरीर दी गई है।