Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mother-son preparing for sowing wheat died of current

गेंहू की बुआई के लिए खेत की सिंचाई कर रहे मां-बेटे की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mother-son preparing for sowing wheat died of current
जगपाल का फाइल फोटो। - फोटो : SAMBHAL
संभल। गेेहूं की बुवाई के लिए खेत तैयार कर रहे मां-बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने जर्जर लाइनों और खंभों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के प्रति रोष जताया है। बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए जेई नवनीत पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जुनावई थाना क्षेत्र के गांव बंधरई निवासी जगपाल (28) गेेहूं की बुवाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे। खेत में पलेवा (पानी भरके उसे समतल करना) किया जा रहा था। जगपाल की मां सोमवती (52) भी काम में सहयोग कर रही थीं। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से अचानक करंट फैल गया। इसकी चपेट में आकर जगपाल छटपटाने लगा। मां सोमवती चिल्लाते हुए बेटे को बचाने दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने माजरा समझते हुए बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद करवाई। लाइन बंद हो जाने पर ग्रामीण मां-बेटे के करीब पहुंचे लेकिन तब तक मां-बेटा दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन कई जगह जर्जर स्थिति में है। कुछ खंभे भी जर्जर हो गए हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा। यह अनदेखी ही जानलेवा हादसे की वजह बनी है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मैं मौके पर गया था, जिस खंभे के नजदीक हादसा हुआ है वहां लाइन जर्जर है। उस लाइन को बदलवाया जाएगा। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
रामकेश सिंह धामा, एसडीएम, गुन्नौर
तार से टकराया लोहे का पाइप, टेंट लगा रहे युवक की मौत
संभल। मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के लदुपुरा गांव में टेंट लगाते वक्त लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से टेंट लगा रहा युवक बुरी तरह झुलस गया। इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी महीलाल का 22 वर्षीय बेटा सतीश परिवार चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करता है। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे वह मैनाठेर के गांव लदुपुरा में बतौर श्रमिक टेंट लगाने का काम कर रहा था। उसके हाथ में मौजूद पाइप अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। अन्य श्रमिकों ने सूचना उस परिवार को दी, जिनके शादी समारोह के लिए टेंट लग रहा था। उस परिवार के लोग सतीश को फौरन डींगरपुर में स्थित निजी अस्पताल में ले गए। वहां से रेफर करने पर उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सोमवती का फाइल फोटो।

सोमवती का फाइल फोटो। - फोटो : SAMBHAL

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed