फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mother dies in road accident and son injured

बेकाबू टाटा मैजिक ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
mother dies in road accident and son injured
चंदौसी/बबराला(संभल)। बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर 12.30 बजे करीब गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव दौलतपुर की पुलिया के पास बाइक सवार मां-बेटे को बेकाबू टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। इसमें कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनाबाद निवासी भूरे पुत्र पोशाकी और उनकी मां सुनीता (60) घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल भर्ती कराया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब भूरे अपनी मां को लेकर किसी काम से गुन्नौर जा रहा थे। जैसे ही गांव दौलतपुर की पुलिया के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। वहीं दूसरी ओर हादसे को अंजाम देकर चालक टाटा मैजिक को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाल सतीश कुमार आर्य ने बताया कि बाइक को टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी थी। इसमें महिला की मौत हुई है। जबकि महिला का बेटा घायल है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed