फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mosques are filled with the fragrance of worship in Ramadan, hands are raised in prayer

Sambhal News: रमजान में इबादत की खुशबू से मस्जिदें हुईं गुलजार, दुआ को उठ रहे हाथ

Fri, 21 Mar 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 21 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mosques are filled with the fragrance of worship in Ramadan, hands are raised in prayer
चंदौसी/जनेटा।
विज्ञापन

पवित्र रमजानुल मुबारक के महीने में हर तरफ खुशियों का नजारा है। रमजान की बरकतें बरस रही हैं। इस्लाम में रमजान के महीने की इबादत का बहुत महत्व बताया गया है। हदीस और कुरान में इस पवित्र महीने की बहुत फजीलत बयान की गई है। रमजान को लेकर तमाम मुस्लिम इलाकों और बस्तियों में खास इबादत का माहौल बना हुआ है।
बृहस्पतिवार को रमजान का उन्नीसवां रोजा रखा गया। रमजान में इबादत को लेकर हर छोटा बड़ा अधिक फिक्रमंद है। इस दौरान हर नमाज में मस्जिदें नमाजियों से भरी नजर आ रही हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी नमाज और इबादत में हिस्सा ले रहे हैं। हर तरफ इबादत और तिलावत का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय ने उन्नीसवें रोजे की सहरी खाई। शाम को खजूर और फलों से रोजा इफ्तार किया गया। रोजेदारों ने अपना सारा वक्त खुदा की इबादत में गुजारा। कुरान पाक की तिलावत की गई। कलमा और दुरुदो सलाम पढ़ा गया। मस्जिदों में रोजे का सवाब और फजीलत बताई गई। रोजे और नमाज की पाबंदी की नसीहत की गई।
विज्ञापन

रोजा इफ्तार के लिए महिलाओं ने स्वादिष्ट पकवान बनाए। शाम को मगरिब की अजान के साथ रोजा इफ्तार किया गया। रोजेदारों ने रोजा इफ्तार के बाद देश और कौम की कामयाबी और सलामती की दुआएं मांगी। रात को मस्जिदों में इशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज अदा की गई। जनेटा शरीफ में दालान वाली मस्जिद में हाफिज जाहिद हुसैन ने तरावीह की नमाज अदा कराई। तरावीह में कुरान शरीफ के 26 पारे मुकम्मल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकिए वाली मस्जिद में हाफिज मोहम्मद सुहेल, हुसैनी मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अली और मियां वाली मस्जिद में हाफिज मोहम्मद शफी ने तरावीह की नमाज अदा कराई। वहीं रोजेदारों ने सेहरी और रोजा इफ्तार के लिए खाद्य सामग्री की खरीदारी की। बाजारों में रमजान की खरीदारी को लेकर रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed