{"_id":"690d07b0b21846361f06b0b2","slug":"morning-power-cuts-disrupt-daily-household-chores-angering-residents-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124228-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सुबह की बिजली कटौती से गड़बड़ा रहे घर के दैनिक कार्य, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सुबह की बिजली कटौती से गड़बड़ा रहे घर के दैनिक कार्य, लोगों में रोष
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। सुबह के समय हो रही बिजली कटौती लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह बिगाड़ रही है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग कि गई कि बिजली कटौती सुबह के समय न होकर दोपहर के समय की जाए। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मुरादाबाद रोड के विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली कटौती को लेकर एक ज्ञापन एक्सईएन दीपलव श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि इन दिनों बिजली कटौती सुबह के समय की जा रही है। जबकि उस समय लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत विद्युत सप्लाई की होती है।
नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि सुबह के समय की यह कटौती लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह बिगाड़ रही है। बच्चों के स्कूल जाने की तैयारी प्रभावित हो रही है। बिजली गुल होने से पानी के मोटर नहीं चल पाते और पानी न भर पाने के कारण लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों की समस्या को देखते हुए विद्युत कटौती सुबह पांच से दस बजे और शाम पांच से रात के 10 बजे तक किसी भी हाल में न की जाए।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाया गया है, उनके यहां मैसेज और बिलिंग में काफी अंतर आ रहा है। इससे जनता व व्यापारी परेशान हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को सिर्फ बिल देखने के लिए एक्सईएन कार्यालय आना पड़ता है। ऐसे में एक अलग काउंटर स्मार्ट मीटर संबंधित शिकायतों का लगाया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता, प्रभात कृष्णा, मोहित, अमोल शर्मा, जावेद, रितिक वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल मौजूद रहे।