{"_id":"6858565e68f16803cb0c208b","slug":"more-than-half-the-city-did-not-get-supply-for-the-whole-day-people-were-suffering-from-heat-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-123929-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आधे से ज्यादा शहर को दिनभर नहीं मिली आपूर्ति, गर्मी से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आधे से ज्यादा शहर को दिनभर नहीं मिली आपूर्ति, गर्मी से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन
संभल। शहर के बिजली घर में सेग्रीगेशन का कार्य किए जाने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बंद रहनी थी, लेकिन विभाग के कर्मचारी शाम तक भी कार्य पूरा नहीं कर पाए। दिनभर आधे से ज्यादा शहर को आपूर्ति नहीं मिली। गर्मी से लोग बेहाल हो गए। पानी की भी किल्लत का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर भी बंद हो गए।
आपूर्ति से प्रभावित होने वाले इलाके में टाउन-2 के हल्लूसराय, बरेली सराय, दुर्गा कॉलोनी, सरथल चौकी इत्यादि और टाउन-3 से जुड़े नूरियो सराय, शहजादी सराय, सैफ खां सराय, मंडी किशनदास सराय और शेरखां सराय में, जबकि टाउन-4 के अंतर्गत मोहल्ला ठेर, दरीबा, चमन सराय, कोटगर्बी, कोटपूर्वी, कोट फड़ आदि इलाके शामिल रहे। तीन घंटे की घोषित कटौती की जानी थी लेकिन सात घंटे आपूर्ति नहीं मिली।
एसडीओ शहर ने बताया कि कार्य देरी से होने के कारण आपूर्ति बाधित रही। शाम को आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। सोमवार को आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति सुचारु रहेगी।