{"_id":"6101aaaa8ebc3ea9e863a102","slug":"more-than-five-hundred-consumers-were-in-trouble-due-to-eight-hours-of-power-failure-in-bahjoi-chandausi-news-mbd397355980","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे बिजली ठप होने से मुश्किल में रहे पांच सौ से अधिक उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे बिजली ठप होने से मुश्किल में रहे पांच सौ से अधिक उपभोक्ता
विज्ञापन
बहजोई। बारिश के चलते तकनीकी फाल्ट से बहजोई के टाउन वन की बिजली करीब आठ घंटे तक ठप रही। इससे रात के समय लोगों को मुश्किल रही। अगले दिन भी कई बार बिजली की ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। इस बीच उपभोक्ताओं को पेयजल की भी किल्लत रही।
मंगलवार की देर रात करीब दो बजे अचानक बहजोई के टाउन वन एरिया के मोहल्ला कुरेशियान, फैक्टरी कालोनी व पजाया रोड की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद उपभोक्ताओं ने विद्युतकर्मियों से संपर्क साधा, तो जानकारी मिली कि तकनीकी फाल्ट के चलते टाउन वन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस बीच क्षेत्र के करीब पांच सौ से अधिक उपभोक्ताओं को मुश्किल का सामना करना पड़ा।
सुबह तड़के इंवर्टर भी जवाब देने लगे। रात भर उपभोक्ता अंधेरे में रहे। सुबह 10 बजे करीब फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारुहो गई। इस बीच सुबह के समय उपभोक्ताओं को पेयजल आदि को लेकर मुश्किल झेलनी पड़ी। वहीं बुधवार को दिन में भी बिजली की बार-बार ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाला।
विज्ञापन
अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि रात के समय मोहल्ला पजाया रोड व मोहल्ला नारायन टोला स्थित हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कालेज के निकट रखे ट्रांसफार्मरों की केबिल जलने से फाल्ट हो गया था। इसके अलावा कलक्ट्रेट के निकट विद्युत पोल पर लगे इंसुलेटर के पास तार में फाल्ट हो गया था। इसके चलते रात के समय विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह के समय फाल्ट ठीक कर दिया गया और टाउन वन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई।