फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Moradabad team won the final match

Sambhal News: मुरादाबाद की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Tue, 31 Oct 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 31 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Moradabad team won the final match
चंदौसी (संभल)। शहर के चंदौसी इंटर कॉलेज में सोमवार को मंडल स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला मुरादाबाद की टीम ने 40 रनों जीत लिया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सीपी सिंह, प्रबंधक प्रेम किशोर गुप्ता, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार व जिला क्रीड़ा सचिव मेजर शशिकांत गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता का पहला मैच अमरोहा और मुरादाबाद के बीच हुआ। जिसमें मुरादाबाद की टीम 14 रनों से विजयी हुई। दूसरा मैच रामपुर और संभल टीम के बीच हुआ। जिसमें संभल की टीम ने पांच रन से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में संभल ने बिजनौर की टीम को आठ रन से हराया। फाइनल मुकाबला संभल और मुरादाबाद टीम के बीच खेला गया। जिसमें मुरादाबाद की टीम ने संभल को हराकर 40 रनों से मैच जीत लिया। ये प्रतियोगिता प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टीम के चयन के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें हसनैन नवाज, डॉ एसएस सूरी, सचिन चौधरी ने खिलाड़ियों का चयन किया। प्रदेश स्तरीय टीम के लिए अंश यादव, रोहन सैनी, सार्थक चौधरी, पुष्कर पाल, विष्णु पाठक, दीपांशु चौधरी, शौर्या तौमार, बशर आदिल, अंकित, अब्बास हसन, तौहीद, आकाश, रोहन, तपीश, हुसैन कमाल, अभि का चयन किया गया। इस दौरान सचिन शर्मा, चंद्रकांत , अश्वनी शर्मा, संजीव कुमार, शानदार हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed