फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   moradabad marg per lagaya jam

करेंसी न मिली तो मुरादाबाद-संभल मार्ग किया जाम

Fri, 25 Nov 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 25 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
moradabad marg per lagaya jam
जाम
संभल की बैंक ऑफ इंडिया बाहर ग्राहकों ने प्रदर्शन किया। जबकि स्टेट बैंक की सरायतरीन शाखा में पत्थर फेंका गया। सिरसी और खिरनी स्थित प्रथमा बैंक के बाहर प्रदर्शन हुआ है।  
विज्ञापन


सिरसी में गुरुवार की शाम 5.30 बजे लोग उस समय भड़क गए जब बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा कि अब कोई पेमेंट नहीं मिल सकेगा। कैश न मिलने लोगों ने मुरादाबाद संभल मार्ग पर जाम लगाया। संभल से पहुंचे नायब तहसीलदार ने जाम  लगाने वालों से बातचीत की। इसके बाद प्रथमा बैंक के अधिकारियों से फोन पर कैश बढ़वाने का आग्रह किया। संभल के नायब तहसीलदार और सिरसी नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी वसीम खां ने जब करेंसी बढ़वाने का भरोसा दिलाया तब जाम हटा।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सरायतरीन शाखा में बुधवार को पत्थर फेंका गया। इस पर पुलिस ने बैंक के बाहर खड़े कुछ लोगों को डंडा लेकर खदेड़ दिया। इससे कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। मौके पर एक युवक को पकड़ा गया है। घटना उस वक्त हुई जब शाम चार बजे के करीब बैंक में लेनदेन बंद किया जा रहा था। लेनदेन के बाद बैंक के चैनल गेट को बंद कराया। उस वक्त कई लोग जमा और निकासी के लिए बैंक के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इससे कतार में खड़े एक एक युवक ने पास पड़ा एक पत्थर चैनल बंद कर रहे सिपाही पर फेंका। इसके बाद सिपाही ने तत्काल अंदर मौजूद पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। पुलिसकर्मी बाहर आए और बाहर खड़े लोगों को खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया की संभल शाखा में दोपहर 12 बजे तक लेनदेन शुरू न हो सका। इस पर गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे नौ बजे से कतार में लगे थे उम्मीद थी कि दस बजे बैंक खुलेगा और कैश मिलेगा लेकिन दस बजे बैंक खुलने के बाद बैंककर्मियों ने कहा कि कैश आने वाला है। कैश आने पर वितरण होगा। लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोई कैश नहीं दिया गया न बैंक खुला। उधर, प्रथमा बैंक खिरनी में ग्रामीणों ने करेंसी मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं नूरियो सराय की प्रथमा बैंक में करेंसी न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। नूरिसो सराय में पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत किया। सौंधन की प्रथमा बैंक के बाहर प्रदर्शन में सतपाल, अजयपाल, अर्जुन सिंह, विशेष कुमार, सोमवीर, चौधरी चरन सिंह, निजाम मौजूद रहे। सौंधन ब्रांच के शाखा प्रबंधक संजीव पाठक का कहना है कि गुरुवार को 4 लाख रुपये की करेंसी आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed