फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Monitoring of SPs, notice to city president of Congress

Sambhal News: सपाइयों की निगरानी, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष को नोटिस

Thu, 28 Nov 2024 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 28 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of SPs, notice to city president of Congress
संभल। बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्रवाई को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद को धारा 168 का नोटिस दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा माहाैल खराब करने का अंदेशा जताया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सपा नेताओं की भी निगरानी की जा रही है। बवाल के बाद 40 लोग मुचलकों से पाबंद किए गए हैं। बवाल से पहले भी 42 लोग पाबंद किए गए थे। सांसद जियाउर्रहमान बर्क को भी 168 का नोटिस तामील कराया गया था। बवाल हुआ तो सांसद को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि जिले में बाहर से आने वाले सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधियों को बिना अनुमति के प्रवेश नहीं मिलेगा। जिले के सीमाओं पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन




सांसद के पिता ने पुलिस को बताया बवाल का जिम्मेदार



सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने रविवार को हुए बवाल का जिम्मेदार पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा कि भीड़ को पुलिस प्रशासन द्वारा उकसाया गया। इसके बाद ही भीड़ उग्र हो गई। इसमें पांच लोगों की जान चली गई। इस मामले में शासन द्वारा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed