चंदौसी। एनकेबीएमजी कॉलेज में भारतीय समाजशास्त्र के जनक सीएस सूर्य का समाजशास्त्र में योगदान पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. अलका रानी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. बबिता व शीतल गहलोत ने छात्राओं को व्याख्यान के नियम व समयसारिणी से अवगत कराया। व्याख्यान में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें मोनिका ने प्रथम, सीवी ने द्वितीय तथा नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. अंजना अग्रवाल, डा. सुनीता उपाध्याय, डा. मोनिका राघव आदि मौजूद रहे।
वहीं एनकेबीएमजी कॉलेज में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी काव्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. अलका रानी अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 25 छात्राओं ने पूरे मनोयोग से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। डा. स्नेहलता पांडेय व डा. रंजना अग्रवाल प्रतियोगिता की निर्णायक रहीं। इसमें छात्रा लावण्या ने प्रथम, निहारिका भारती ने द्वितीय, खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डा. सुमिता शर्मा, डा. दीपा पाठक, मोनिका राघव, प्रियंका, अंजूलिका मिश्रा, अलका धीान, मिनी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।