फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mohammed Shami's excellent performance was also celebrated in Sambhal.

Sambhal News: मोहम्मद शमी के बेहतर प्रदर्शन का जश्न संभल में भी मनाया

Fri, 03 Nov 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 03 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami's excellent performance was also celebrated in Sambhal.
ओबरी (संभल)। भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार गेंदबाज मोहम्मद शमी की कामयाबी का जश्न संभल के गांव शहबाजपुर कलां में उनकी खाला (मौसी) गुलशन आरा के घर बृहस्पतिवार को मनाया गया। जश्न का माहौल पहला विकेट लेने के साथ ही शुरू हो गया था। मौसा डाॅ. गय्यूर ने बताया कि वह और उनके परिवार के लोग दुआ कर रहे थे कि मोहम्मद शमी जैसे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं वह वैसा ही प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ भी करें। शमी ने पहले ही ओवर से अपना शानदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर विश्वकप के मैच में पांच विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। मोहम्मद शमी की खाली के परिवार और उनके रिश्तेदारों में जश्न का माहौल नजर आया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गांव शहबाजपुर कलां निवासी गुलशन आरा मोहम्मद शमी की मां अंजुम आरा की छोटी बहन हैं। गुलशन आरा अपने भांजे की कामयाबी से बेहद खुश हैं। इस दौरान मशकूर आलम, अरबाज आलम, मोहम्मद आरिस, मोहम्मद युसुफ, जावेद आलम, हाजी शरीफ आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। साथ ही मोहम्मद शमी के ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करने के लिए दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed