{"_id":"5807c4dd4f1c1bf36e7039b4","slug":"modi-se-jyada-khatarnak-hain-mulayam-nasimuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं मुलायाम ःनसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं मुलायाम ःनसीमुद्दीन
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष/बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीदी ने कहा कि दंगे होते नहीं करवाए जाते हैं। बहजोई में बसपा के सर्वधर्म भाईचारा सम्मेलन में उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पीएम नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा खतरनाक बताया। उन्होंने मुसलमानों से एक मंच पर आने का आह्वान किया।
बहजोई के डीआर रिसोर्ट में आयोजित बसपा के सर्वधर्म भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मुसलमानों का कोई सियासी कायद नहीं होने के कारण 30 करोड़ होने के बावजूद उनके हालत बदतर है। सियासत वह चाभी है, जिससे हर ताला खुल जाता है। उन्होंने कांग्रेस, सपा, जनता दल ने वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया लेकिन सब्जी में तेजपात के पत्ते की तरह निकाल कर किनारे कर दिया।
कहा, नरेंद्र मोदी ने गुजरात में दंगा कराया जिसमें 42 मुस्लिम मरे। लेकिन सपा ने मुजफ्फरनगर में दंगा कराया तो 187 लोग मारे गए। इसलिए मुलायम सिंह यादव, नरेंद्र मोदी से कई गुना अधिक खतरनाक हैं। सपा-भाजपा पर निशाना साधते हुए गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा, कभी लव जेहाद तो कभी घर वापसी और अब गोहत्या के नाम पर हिंदू मुस्लिम एकता को खत्म किया जा रहा है। इसलिए हमें बसपा की विचारधारा से जुड़कर बहन मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटना होगा।इससे पहले मुस्लिम भाईचारा के अध्यक्ष अफजाल
सिद्दीकी, प्रदेश प्रभारी अतर सिंह राव, पूर्व विधायक हाजी शब्बन , पूर्व मंत्री अकीलुर्र हमान खां, ओमप्रकाश राव, फराज मुहम्मद, साजिद सैफी, राधा कृष्ण मंगलम, चरन सिंह भारती, विरमावती, चौधरी इक्तेदार खां, आमिल चौधरी, इमान खान, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, रफातुल्ला उर्फ नेता छिद्दा, विधायक हाजी बिट्टन, रईस कुरैशी, द्विजेंद्र गौढ़, चेतन बोबी, अमर सिंह, सतीश शर्मा, उमर इस्लाम, शब्बू चौधरी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक गिरीशचंद्र ने की, संचालन इशरत अली ने किया।
चौधरीसराय स्थित बसपा के कार्यालय पर दोपहर 12 बजे बसपा महासचिव नसीमउद्दीन सिद्दीकी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। धक्कामुक्की भरे माहौल में क्षेत्रीय नेता और बसपा प्रत्याशी रफत उल्ला उर्फ नेता छिद्दा ने उनका स्वागत किया। कुछ देर रुकने के बाद वह बहजोई के लिए रवाना हो गए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां, अतर सिंह राव, अफजल सिद्दीकी, गिरीश चंद्र, लोकमन सागर, चरन सिंह भारती, शब्बन, उमेश सागर, हरद्वारी लाल, इब्राहिम अंसारी आदि मौजूद रहे।उधर चंदौसी में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी बुधवार को बहजोई में मुस्लिम सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद चंदौसी पहुंचे।
यहां बदायूं चुंगी के पास उनका जोरदार स्वागत किया गया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत उनके बेटे अफजल सिद्दीकी, अतर सिंह राव, पूर्व राज्य मंत्री अकीलुर्रहमान खां, बिल्ली के विधायक बिट्टन खां, पूर्व विधायक गिरीश चंद्र काफिले में शामिल रहे। हाजी मोहम्मद ताहिर, तालीबान, जफर दबीर, सैयद शाहिद अली खां, मुनब्बर उस्मानी, इरफान मलिक, हाजी फाजिल, हाजी कामिल, हाजी र्रस, अबथुल वारिस, नजर मोहम्मद, सगीर अहमद, आलम सैफी, साजिद सैफी मौजूद रहे।