फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   modi ko tamam ne saraha, kuchh bhadke

मोदी को तमाम ने सराहा, कुछ भड़के भी

Wed, 09 Nov 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 09 Nov 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
modi ko tamam ne saraha, kuchh bhadke
एटीएम
बैंककर्मियों और अधिकारियों के देर रात तक मोबाइल फोन खनखनाते रहे। हर तरफ राहत और आफत के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। 
विज्ञापन



किसी ने निर्णय को सराहा तो किसी ने अलोकतांत्रिक निर्णय करार दिया। व्यापारियों, सरकारी नौकरी पेशा समेत हर वर्ग के लोगों की राय भी अलग अलग नजर आईं। मोदी के निर्णय की एक खास बात रही कि आम लोगों ने जमकर सराहना की।

कुछ बुद्घिजीवियों ने यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा किसी और में गरीबों और देश के हित के लिए इतना बड़ा निर्णय लेने की क्षमता नहीं थी। हालांकि पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने के साथ-साथ पांच सौ रुपये का नया नोट और दो हजार रुपये नोट को जल्द जारी करने की खबर ने लेनदेन में परेशानी महसूस करने वालों को राहत दी है। 
विज्ञापन


तय समय में नोट लेने से इनकार किया तो कार्रवाई 
प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद से तमाम स्‍थानों पर बड़े नोटों को नहीं लिया जा रहा है। इससे आम जनता को दिक्कत आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन कह चुका है कि यदि निर्धारित समय से पहले बड़े नोटों को अस्वीकार किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री ने 11 नंबर तक नोटों को स्वीकार करने की अवधि दी है। लेकिन उससे पहले ही कई जगहों पर नोट नहीं लिया जा रहा है। एडीएम आरपी यादव ने कहा कि निर्धातिर तिथि से पूर्व यदि कोई बड़े नोट लेने से इनकार करता है तो प्रशासन से उसकी शिकायत करें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस निर्धारित सीमा में अपने लेनदेन को रजिस्टर में लिखें। लेकिन नोट अस्वीकार नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed