फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Model vaccination center started in district hospital

सहूलियत: जिला अस्पताल में मॉडल टीकाकरण केंद्र शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Model vaccination center started in district hospital
संभल। जिला अस्पताल में शनिवार को मॉडल टीकाकरण केंद्र शुरू किया गया। सीएमओ डॉ. तरुण प्रकाश, कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने इसका उद्घाटन कराया। मॉडल केंद्र के शुरू होने से नियमित टीकाकरण को बेहतर स्वरूप मिलेगा। वहीं, टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले लोगों को सुविधाएं भी आधुनिक मिलेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. तरुण प्रकाश ने बताया कि इस केेंद्र की शुरुआत का उद्देश्य टीकाकरण के प्रति आम लोगों को जागरूक करना भी है। साथ ही, इसके महत्व को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। दरअसल, नवजात शिशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सरकार का लक्ष्य है। इसके प्रति आम लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण है। बताया कि केंद्र के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण तरीके से टीकाकरण की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसमें बच्चों को खेलने के लिए खिलौने रखे गए हैं, जो बेहतर माहौल पैदा करेंगे।
विज्ञापन

दीवारों पर कई कार्टून कैरेक्टर बनाकर उनके मनोरंजन का ख्याल रखा गया है। इसका फायदा यह होगा कि जो सरकारी टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण कराने से परहेज करते हैं, वे आकर्षित होंगे। खास बात यह है कि यहां गर्भवती महिलाओं को भी टीका दिया जाएगा। इस दौरान डॉ.अजफर कमाल, डॉ.जया, किरन बरनवाल, नितिन, मोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed