{"_id":"69ebba0c1e18749fb503c704","slug":"mobile-phone-and-cash-along-with-clothes-stolen-from-ganga-ghat-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128790-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा घाट से कपड़ों समेत मोबाइल व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा घाट से कपड़ों समेत मोबाइल व नकदी चोरी
Sat, 25 Apr 2026 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव हदुदा निवासी सत्यपाल सिंह शुक्रवार सुबह राजघाट गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। उन्होंने अपने कपड़े घाट किनारे रख दिए और गंगा में स्नान करने लगे। जब वापस लौटे तो देखा कि किनारे रखे कपड़ों में पैंट गायब थी। पैंट की जेब में ही मोबाइल फोन और 3200 रुपये की नकदी रखी थी। सत्यपाल ने गंगा घाट पर आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई कोई पता नहीं चला। इसके बाद शक के आधार पर दो युवकों को पकड़ लिया और उन्हें थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित की ओर से तहरीर दे दी है। पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन