{"_id":"67c7531a7feb4f25600dbf80","slug":"mnrega-workers-are-owed-rs-1711-crore-mnrega-work-is-also-stalled-sambhal-news-c-204-1-chn1002-118113-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मनरेगा मजदूरों का 17.11 करोड़ रुपये बकाया, मनरेगा कार्य भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मनरेगा मजदूरों का 17.11 करोड़ रुपये बकाया, मनरेगा कार्य भी ठप
Wed, 05 Mar 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। त्योहार सिर पर हैं और मनरेगा मजदूरों के हाथ खाली। बजट के अभाव में 68 हजार मनरेगा मजदूरों को दो महीने से मजदूरी नहीं मिली है। इन मजदूरों का 17.11 करोड़ रुपये बकाया है। जिससे मजदूरों के सामने घर खर्च चलाने में दिक्कत आ रही है। वहीं विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मजदूर रोजाना ग्राम प्रधान और रोजगार सेवकों के घर के चक्कर काट रहे हैं। यहां से सिर्फ उनको आश्वासन मिल रहा है। अगर समय से भुगतान न मिला तो इनकी होली भी फीकी रह जाएगी। जिले के आठ ब्लॉकों में 670 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें 68658 सक्रिय मनरेगा मजदूर हैं। सरकार मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को गांव में 100 दिन के रोजगार की गारंटी देती है। साथ ही 237 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। मनरेगा मजदूर योजना के तहत ग्राम पंचायतों के रास्ते, बाउंड्री वॉल, खेल मैदान निर्माण, अंत्येष्टि स्थल, चकरोड बंदी और तालाब खोदाई के साथ-साथ नाली, इंटरलॉकिंग व खड़ंजा कार्य में योगदान देते हैं। इसके बावजूद इन्हें समय से भुगतान नहीं मिल पाता है।
करीब दो महीने से मजदूरों का पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान अटकने के कारण वह ग्राम प्रधानों और रोजगार सेवकों के घरों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं ग्राम प्रधान भुगतान कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक दौड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। जिले के अधिकांश ब्लॉकों में 29 नवंबर के बाद से मजदूरी श्रमिकों के खाते में नहीं पहुंच पाई है। करीब 17.11 करोड़ रुपये का बकाया है।
ब्लॉकों में बकाया धनराशि
ब्लॉक का नाम मजदूरी
बनियाखेड़ा 2.67 करोड़
असमोली 3.47 करोड़
संभल 2.11 करोड़
रजपुरा 1.34 करोड़
गुन्नौर 1.51 करोड़
जुनावई 3.11 करोड़
पवांसा 02 करोड़
बहजोई 90 लाख
वर्जन
भुगतान की सभी प्रक्रिया पूरी कर शासन को भेज दी गई है। बजट आते ही भुगतान करा दिया जाएगा। धनाभाव के कारण मनरेगा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। - राम आशीष-, जिला विकास अधिकारी संभल