{"_id":"60d46387f4cfa043947eba4a","slug":"mla-opposed-against-remove-encroachment-of-buffalo-river-kept-in-custody-bulldozers-hit-on-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: भैंस नदी का अतिक्रमण हटाने गई टीम का विधायक ने किया विरोध तो ढाई घंटे रखा हिरासत में, दुकानों पर चला बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: भैंस नदी का अतिक्रमण हटाने गई टीम का विधायक ने किया विरोध तो ढाई घंटे रखा हिरासत में, दुकानों पर चला बुल्डोजर
Thu, 24 Jun 2021 04:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 24 Jun 2021 04:20 PM IST
सार
विधायक के बेटे सुहेल इकबाल ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन जेसीबी अतिक्रमण पर गरजती रही। विधायक ने गेस्ट हाउस से आने के बाद हिरासत में लेने का अधिकारियों पर आरोप लगाया और कार्रवाई को गलत बताया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में भैंस नदी पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम को शहर विधायक नवाब इकबाल महमूद ने रोक दिया और कार्रवाई नहीं करने की बात कही। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कार्रवाई से रोकने पर वार्ता करने का हवाला दिया और गेस्ट हाउस ले गए। इसी दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया।
विज्ञापन
विधायक के बेटे सुहेल इकबाल ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन जेसीबी अतिक्रमण पर गरजती रही। विधायक ने गेस्ट हाउस से आने के बाद हिरासत में लेने का अधिकारियों पर आरोप लगाया और कार्रवाई को गलत बताया। साथ ही बताया कि जिन लोगों के मकान या दुकानें गिराने के लिए नगर पालिका आया है उन लोगों के पास बैनामे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह 11.30 बजे करीब एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरूण कुमार सिंह अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका की टीम और तीन थानों की फोर्स के साथ चौधरी सराय के मोहल्ला नाला में पहुंच गए। नगर पालिका की जेसीबी अतिक्रमण हटाने के लिए बढ़ी तो शहर विधायक नवाब इकबाल महमूद आ गए। उन्होंने कार्रवाई को गलत बताते हुए रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस दौरान कार्रवाई रुक गई और एसडीएम और सीओ विधायक को वार्ता के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ले गए। 12 बजे अचानक अधिकारियों ने फोन कर अतिक्रमण हटाने का आदेश कर दिया। जेसीबी चलने लगी और दुकानें टूटनी शुरू हो गईं। इसी दौरान विधायक के बेटे सुहेल इकबाल पहुंच गए और उन्होंने जेसीबी को रोकने के लिए कहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने सुहेल इकबाल को बताया कि तोड़फोड़ नहीं की जा रही है।
नालों की सफाई की जाएगी। जब तक यह वार्ता हुई तब तक चार दुकानें टूट गईं। उसके बाद नगर पालिका की टीम ने नाले के आसपास की सफाई शुरू कर दी है। वहीं विधायक का कहना है कि उन्हें अधिकारियों ने हिरासत में लिया। गेस्ट हाउस में इंस्पेक्टर और कई पुलिस कर्मियों की निगरानी में छोड़कर अधिकारी चले गए। विधायक ने कार्रवाई को गलत बताया। वहीं पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का विरोध करने वाले दो अन्य लोग भी हिरासत में लिए हैं।