{"_id":"6046862a8ebc3e58fe368960","slug":"mla-accused-the-policeman-of-taking-bribe-on-womens-day-program-sambhal-news-mbd3822556195","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बोले-दरोगा को रिश्वत देने के लिए किसान की पत्नी को बेचने पड़े जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बोले-दरोगा को रिश्वत देने के लिए किसान की पत्नी को बेचने पड़े जेवर
विज्ञापन
बहजोई/संभल। किसान की बेटी को गुन्नौर की पुलिस ने तब बरामद किया जब किसान ने पत्नी के जेवर और अपनी भैंस बेच कर 40 हजार रुपये की रिश्वत दी। यह आरोप गुन्नौर क्षेत्र भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री अजीत कुमार सिंह राजू ने दो दरोगाओं पर लगाया। वह कलक्ट्रेट में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे।
डीएम और एसपी ने के अगल-बगल बैठे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चाहते हैं कि आम जनता के काम हों लेकिन धरातल से कुछ ऐसे भ्रष्ट अधिकारी हैं जिनकी वजह से सरकार भी बदनाम हो रही है पर अधिकारी बाज नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने गुन्नौर क्षेत्र के एक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि एक किसान की बेटी किसी लड़के के साथ चली गई थी।
इस मामले में एफआईआर कराई गई पर कार्रवाई के नाम पर एक दरोगा ने तीस हजार और दूसरे ने दस हजार रुपये की रिश्वत ली। किसान ने अपनी पत्नी के जेवरबेच कर और भैंस बेचकर पुलिस को रुपये दिए। जब यह बात जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सुनीं तो उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में जांच होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने गुन्नौर के सीओ को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए। साथ ही बताया कि एक दरोगा पहले ही स्थानांतरित हो चुका है। दूसरे दरोगा के बारे में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।