फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   missing zombies in the farm could not be identified

खेत में मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 21 May 2018 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 21 May 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
missing zombies in the farm could not be identified
खेत में शव मिलने पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जयराम में रविवार सुबह को गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति ने कत्थई रंग की पेंट, लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पैरों में चप्पल नहीं थीं। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। पुलिस के प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।              
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सैदपुर जयराम निवासी संजीव शर्मा का गांव के निकट ही खेत है। खेत में गन्ने की फसल कुछ दिन पहले ही कटी थी। रविवार सुबह को किसी युवक ने खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उसने मोबाइल से पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। व्यक्ति के शरीर पर कपड़े तो थे, लेकिन पैरों में चप्पल नहीं थीं और न ही कहीं कोई चोट का निशान दिखाई दिया। व्यक्ति की आयु करीब 35 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  हालांकि कुछ लोगों ने इतना जरूर बताया कि यह व्यक्ति शनिवार की दोपहर को ईंट भट्ठे से करीब 300 मीटर दूरी पर एक नलकूप पर बैठा दिखाई दिया था। थाना प्रभारी राजवीर यादव ने कहा कि शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed