फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Missing youth committed suicide

पांच दिन से लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Missing youth committed suicide
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन से लापता युवक का शव निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने लापता होने के बाद से ही पुलिस को सूचना नहीं दी थी। अब शव मिलने की भी कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे करीब 22 वर्षीय युवक का शव घर से कुछ दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला। युवक गुरुवार की सुबह 9 बजे लापता हुआ था। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे एक महिला अपनी पशुशाला पहुंची तो उन्हें निर्माणाधीन मकान से दुर्गंध आई। जिस पर उन्होंने जाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाया और युवक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने बताया कि उनके भाई को शराब की लत लग गई थी। इसी के चलते पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। बहजोई थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed