फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Misdeed committed on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवक ने विधवा से किया दुष्कर्म, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Misdeed committed on the pretext of marriage
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि हयातनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। टाल मटोल कर थाने से भेज दिया। उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को दिए शिकायती पत्र में महिला का कहना है कि सात साल पहले उसके पति की मौत हो गई। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। इस दौरान दो महीने पहले मोहल्ला निवासी युवक ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार संबंध बनाता रहा और जल्द शादी करने का भरोसा दिया। अब शादी करने के लिए कहा तो युवक ने इनकार कर दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि युवक ने दूसरी जगह से निकाह कर लिया है। उसने जब इसका विरोध किया तो गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि जब इस मामले की शिकायत करने के लिए हयातनगर थाने पहुंची तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। टालमटोल कर घर भेज दिया। महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से कार्रवाई की जाने की मांग की है, जिससे उसे न्याय मिल सके। वहीं दूसरी ओर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed