फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Miscreants looted Rs 54,000 and a bike from a cattle trader in broad daylight.

Sambhal News: दिनदहाड़े बदमाशों ने पशु व्यापारी से 54 हजार व बाइक लूटी

Sun, 24 Mar 2024 11:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 24 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted Rs 54,000 and a bike from a cattle trader in broad daylight.
चंदौसी (संभल)। क्षेत्र के गांव जैरोई हयातनगर के पास रविवार को बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने पशु व्यापारी से तमंचे के बल पर 54 हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़ गए और पीड़ित की बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के इस्लामनगर निवासी परवेज पशु व्यापारी है। जुनावई की साप्ताहिक बाजार से वह रिश्तेदारों के साथ चंदौसी के मोहल्ला कुरैशियान में अपनी ससुराल में आया था। रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बाइक से घर जा रहा था। गांव जैरोई के पास पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। जैसे ही उसने बाइक रोकी बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उसके जेब में रखी 54 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने अपनी बाइक वही छोड़ दी और मौके से पीड़ित की बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर करीब एक घंटे के बाद चंदौसी व बहजोई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित का कहना है कि बदमाश कैथल गांव की ओर से उसके पीछे आए थे और लूट के बाद वापस भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




डायल 112 नंबर पर नहीं लगी कॉल
पीड़ित व्यापारी का कहना है कि बदमाशों के भाग जाने के बाद उसने कई बार डायल 112 नंबर पर काॅल की। लेकिन उसकी कॉल कनेक्ट नहीं हो पाई। बाद में परिजनों को सूचना देकर पुलिस को लूट की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed