{"_id":"5ace6ca14f1c1b1c3d8b4a36","slug":"misbehavior-by-showing-fear-of-tamancha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे का भय दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे का भय दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हयातनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी केे साथ तमंचे केे बल पर दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग गया। इस मामले में पुलिस ने युवक केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति और उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर तीन बेटे और दो बेटी थीं। आरोप है कि 10 अप्रैल की सुबह चार बजे एक युवक दीवार कूदकर घर में दाखिल हो गया। युवक ने 14 वर्षीय किशोरी को उठाया और तमंचा दिखाकर ऊपर कमरे में ले गया। वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
युवक ने कहा कि अगर किसी से बताया तो जान से मार देगा। युवक के चले जाने पर किशोरी ने शोर मचाया। इस पर उसके भाई और बहन जाग गए। बाद में किशोरी के माता-पिताघर पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इस मामले में संजय निवासी गांव कमलपुर सराय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।