फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Minor drove tractor through village lanes; five people injured.

Sambhal News: नाबालिग ने गांव की गलियों में दौड़ाया ट्रैक्टर, पांच लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Minor drove tractor through village lanes; five people injured.
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के बमनपुरा गांव में एक नाबालिग द्वारा ट्रैक्टर चलाने के दौरान हुए हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम बमनपुरा निवासी महबूब खान के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे भीषण गर्मी के कारण वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर सड़क किनारे बैठे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने तेज गति से ट्रैक्टर सड़क पर दौड़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से महबूब खान, उनकी रिश्तेदार जुबेदा निवासी ग्राम ताल महावर थाना केमरी, उनका पुत्र शहजाद खान, तैयब खान और फरदीन घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह ट्रैक्टर को रोका। इस दौरान किशोर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना डायल 112 और खजुरिया पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जुबेदा और शहजाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने रात में ही पुलिस को तहरीर दे दी।खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed