फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Minister of State laid the foundation stone of check dam

Sambhal News: राज्यमंत्री ने किया चेक डैम का शिलान्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Minister of State laid the foundation stone of check dam
चंदौसी। ब्लाॅक बनियाखेड़ा के गांव बुद्धनगर खंडुआ में जनपद के पहला चेक डैम का शिलान्यास राज्यमंत्री ने पूजा-अर्चना व फीता काटकर किया। साथ ही गांव में राज्यमंत्री व ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। गांव बुद्धनगर खंडुआ में हुए कार्यक्रम में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि भूगर्भ के गिरते जलस्तर में प्रदेश का जनपद संभल सर्वाधिक प्रभावित रहा है। जिसमें कुल आठ विकास खंडों में सात विकास खंड क्रिटिकल व सेमी क्रिटिकल श्रेणी में हैं। जबकि बनियाखेड़ा ब्लाॅक भी क्रिटिकल श्रेणी में वर्गीकृत होने से डार्क जोन में भी कई वर्षों से चला आ रहा है। जिससे ब्लाॅक क्षेत्र के किसानों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विकास खंड में पांच विभिन्न स्थानों व चेक डैम व दो तालाब को बनाए जाने के लिए राज्यमंत्री गुलाब देवी ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने विकासखंड के गांव बुद्धनगर खंडुआ में पहला चेक डैम स्वीकृत किया।
विज्ञापन

शनिवार को राज्यमंत्री गुलाब देवी व ब्लाॅक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने चेक डैम का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आईपी शर्मा, गजराज सिंह, रामपाल सिंह, राजकुमार यादव, सतीश अरोरा, शुभम राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed