फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Minister of State for Sugarcane settled the chaupal in village Patraua in 20 minutes

गन्ना राज्यमंत्री ने गांव पतरौआ में 20 मिनट में निपटा दी चौपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

बनियाखेड़ा ब्लाक के गांव पतरौआ में रात्रि चौपाल में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार पौने तीन घंटे देरी से पहुंचे और 20 मिनट में ही चौपाल की औपचारिकता पूरी कर दी। इसके बाद पूछा, गांव में विद्यालय में शिक्षक किस समय आती है, तो ग्रामीणों ने बताया आठ बजे। उन्होंने डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को गांव में कैंप करके पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Minister of State for Sugarcane settled the chaupal in village Patraua in 20 minutes

विस्तार

बनियाखेड़ा ब्लाक के गांव पतरौआ में रात्रि चौपाल में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार पौने तीन घंटे देरी से पहुंचे और 20 मिनट में ही चौपाल की औपचारिकता पूरी कर दी। मंच से गांव में सफाई व्यवस्था और राशन मिलने के बारें में जानकारी। इसके बाद वृद्धा पेंशन की दस लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, दस बच्चों को स्कूल किट और स्वयं सहायता समूह को 1.60 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव पतरौआ में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की चौपाल शाम साढ़े छह बजे से रात्रि नौ बजे तक होनी थी। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबदेवी के साथ रात्रि सवा नौ बजे गांव पतरौआ पहुंचे। उन्होंने संबोधित करते हुए पूछा- क्या सभी को पूरा राशन मिलता है, अधिकांश ग्रामीणों ने हां में जबाव दिया। गांव में सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई की जानकारी ली। इसके बाद पूछा, गांव में विद्यालय में शिक्षक किस समय आती है, तो ग्रामीणों ने बताया आठ बजे। जबकि विद्यालय खुलने का समय एक अक्तूूबर से नौ बजे हो गया है। इस बात पर स्वयं मंत्री, डीएम व अन्य अधिकारी भी हंस पड़े। इसके बाद अन्य किसी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं ली और न ही कोई समस्या सुनीं।
विज्ञापन

गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए जनता के लिए काम करती है। जिले में एक शुगर मिल पर 31 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। यह शुगर मिल कई साल बीच में बंद रही है। जल्द ही किसानों का बकाया भुगतान कराया जाएगा। प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य भुगतान में रिकॉर्ड बनाया। सीएम स्वयं गन्ना किसानों की चिंता करते हैं। उन्होंने डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को गांव में कैंप करके पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। 20 मिनट में चौपाल पूरी करके चले गए। इस मौके पर डीएम मनीष बंसल, सीडीओ कमलेश सचान, एडीएम कमलेश अवस्थी, एसडीएम राजपाल सिंह, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, डीडीए हीरा सिंह जीना, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह व अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सादातबाड़ी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था पर संतोष जताया तथा गाय को गुड खिलाया। इसके अलावा गांव आटा के आंगनबाड़ी केंद्र पर गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed