फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mini bank operator robbed, police investigating

Sambhal News: मिनी बैंक संचालक से लूट, पुलिस जांच में जुटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mini bank operator robbed, police investigating
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन-करनपुर मार्ग पर बुधवार की शाम करीब सात बजे मिनी बैंक संचालक गांव करनपुर कायस्थ निवासी विनोद सागर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये और दो लैपटॉप लूट लिए। विनोद सागर का आरोप है कि घटना कर भागते समय बदमाशों ने फायर भी किया। एक संदिग्ध बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली है। पीड़ित का दावा है कि बदमाश बाइक छोड़कर भागे हैं। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह गांव सौंधन में मिनी बैंक चलाता है। बुधवार की शाम वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। साथ में भतीजा संजीव और दोस्त शेर सिंह भी था। गांव सौंधन से निकलते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक को गिरा दिया और बैग लूटकर सौंधन की ओर भाग गए। बताया कि बैग में साढ़े तीन लाख रुपये और दो लैपटॉप थे। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है। प्राथमिक जांच पड़ताल में घटना संदिग्ध लग रही है। आगे की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed