फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Millions of rupees were blown away from the accounts of villagers by forgery

फर्जीवाड़ा कर ग्रामीणों के खातों से उड़ाई लाखों की रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Millions of rupees were blown away from the accounts of villagers by forgery
बहजोई। फर्जी पहचान पत्र व दूसरे अभिलेख बना कर एक नामी गिरामी बैंक की फ्रैंचाइजी लेकर सुविधा केंद्र पर ग्रामीणों के खाते से लाखों रुपये उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। पूरे मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर जिले की साइबर सेल की टीम व स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित नामी गिरामी बैंक से फर्जी कागजात पर फ्रैंचाइजी लेकर एक सुविधा केंद्र खोला गया था। यहां से ग्रामीणों के खाते से रुपये निकालने का काम किया जाता था। कुछ ग्रामीणों की ओर से पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी कि सुविधा केंद्र पर ग्रामीणों के फर्जी अंगूठे बनाकर लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन

इस पर गंभीरता दिखाते हुए आला अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल की टीम व स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस बीच पुलिस की ओर से सुविधा केंद्र से कुछ उपकरण व नगदी समेत अभिलेख जब्त करने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल स्थानीय पुलिस व आला अधिकारी पूरे मामले में कुछ भी खुलासा करने से गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ रसूखदार लोगों से जुड़ा है मामला
फर्जी अंगूठे बनाकर ग्रामीणों के खातों से लाखों रुपये की रकम उड़ाए जाने का मामला कुछ रसूखदार लोगों से भी जुड़ा हुआ है। इसको लेकर भी किसी भी अधिकारी के स्तर से कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed