फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Milk cow died two months after dog bite, milk drinker's family got vaccination done

Sambhal News: कुत्ते काटे के दो माह बाद दुधारू गाय की मौत, दूध पीने वाले परिवार ने कराया वैक्सीनेशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Milk cow died two months after dog bite, milk drinker's family got vaccination done
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव रजवाना में आवारा कुत्ते के काटने के दो माह बाद दुधारू गाय की मौत हो गई है। पशुपालक के परिवार ने गाय का दूध पिया था। परिवार के सभी सदस्यों ने सीएचसी जुनावई में रैबीज का इंजेक्शन लगवाया है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के रजवाना गांव निवासी किसान उरमान सिंह की दूध देती गाय को करीब दो माह पहले मोहल्ले के ही एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने का पशुपालक को पता नहीं चला था। दो दिन पहले गाय की तबीयत बिगड़ गई और हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखाई दिए। तक पशुपालक को मोहल्ले के लोगों ने बताया कि करीब दो माह पहले आवारा कुत्ते ने उनकी गाय को काटा था। किसान ने पशु चिकित्सक को गाय के उपचार के लिए बुलाया। कुछ देर बाद ही गाय की मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने बताया कि गाय को पागल कुत्ते ने काटा है।
विज्ञापन

गाय की मौत से परिवार के लोग चिंतित हैं। बुधवार को पशुपालक उरमान सिंह ने खुद, अपनी पुत्रवधू कश्मीरा (32), पौत्री साक्षी(छह), प्राची (4), संतोष (छह माह) का वैक्सीनेशन कराया है। वहीं जनावई चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिवाकर गुप्ता ने परिवार के सभी सदस्यों का वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी है। दिल्ली गए उरमान सिंह के बेटे अशोक कुमार को भी चिकित्सक ने वैक्सीनेशन कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed