फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mercury Plummets 14 Degrees Amidst Rain and Storm; Power Out for Hours in Several Areas

Sambhal News: बारिश-आंधी से 14 डिग्री लुढ़का पारा, कई इलाके में घंटों गुल रही बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mercury Plummets 14 Degrees Amidst Rain and Storm; Power Out for Hours in Several Areas
संभल। आंधी और बारिश ने गर्मी से राहत देने का काम किया है। 24 घंटे में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार की दोपहर तक भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश के बाद तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आंधी-बारिश से आंधी और बारिश से शहर से लेकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की देररात से बृहस्पतिवार की सुबह तक आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम ने बृहस्पतिवार की सुबह से ही कर्मचारी लगाकर सभी स्थानों पर सुधार कराया और आपूर्ति सुचारु की गई। देररात में भी शहरी क्षेत्र में आपूर्ति बंद कर दी गई थी। देररात तक आपूर्ति सुचारु नहीं की गई थी। देहात क्षेत्र में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

0000000000
आम की फसल को नुकसान, किसान चिंतित
बुधवार की देररात आई आंधी से आम की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान है। तेज आंधी के चलते बागों में कच्चा आम गिर गया। इस नुकसान से किसान चिंतित हो गए हैं। किसानों का कहना है कि 15 दिन के अंदर चार बार आंधी आ चुकी है। गर्मी से बीमारी फैलने लगी थी। उसके लिए दवाई का इस्तेमाल किया गया। अब आंधी से नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
खरबूजा, खीरा समेत कई सब्जियों को नुकसान
24 घंटे में हुई करीब 60 एमएम बारिश से खरबूजा, खीरा, तुरई समेत कई फसलों को नुकसान हुआ है। किसानाें का कहना है कि यह फसलें बारिश की नमी से खराब हो जाती हैं। खरबूजा सबसे जल्दी खराब होता है। गंगा किनारे तरबूज की भी फसल की जाती है। गनीमत है कि वहां रिमझिम बारिश ही हुई है। वहां नुकसान नहीं है।
00000
आंधी और बारिश के चलते करीब साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है। इसको सुधार करा दिया गया है। अब कहीं कोई दिक्कत नहीं है। आपूर्ति सुचारू हुई है।
रघुनाथ तित्तल, एक्सईएन विद्युत, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed